★ सर्पदंश और कुत्ता काटे के इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध: सीएचसी खुटार प्रभारी
खुटार (शाहजहाँपुर), शुक्रवार:
ब्लॉक प्रमुख नमित दीक्षित ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खुटार का निरीक्षण कर प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार के साथ स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान प्रमुख रूप से सर्पदंश और कुत्ता काटे (रेबीज) के इंजेक्शन की उपलब्धता पर चर्चा हुई।
इस पर जानकारी देते हुए डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि अस्पताल में सर्पदंश और रेबीज के इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं, और वर्तमान में किसी प्रकार की कमी नहीं है। आम जनमानस के लिए यह सुविधा हर समय उपलब्ध है।
स्वास्थ्य केंद्र की अन्य व्यवस्थाओं और आवश्यक संसाधनों को लेकर भी विस्तृत बातचीत की गई। ब्लॉक प्रमुख ने चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने पर बल दिया और क्षेत्रीय जनता को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
बैठक में हिंदू युवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष अवनीश मिश्र, संगठन मंत्री कमल दीक्षित, मंत्री शोभित तिवारी, भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, नेत्र चिकित्सक डॉ. देवेंद्र सिंह, मुनीश कुमार, ग्राम प्रधान गुरमेज सिंह, धनंजय शुक्ला समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।