जिलाधिकारी ने खन्नौत एवं गर्रा नदी के बढ़ते जलस्तर का किया निरीक्षण
शाहजहांपुर, 03 सितम्बर।
जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने आज अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविन्द कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार, उप जिलाधिकारी सदर संजय पाण्डेय, अधिशासी अभियंता शारदा नहर सुनील भास्कर सहित अन्य अधिकारियों के साथ खन्नौत नदी के हनुमत धाम तथा गर्रा नदी के अजीजगंज व राईखेड़ा तटबंध पर पहुंचकर बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्रा एवं खन्नौत नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जाए तथा प्रभावित क्षेत्रों में सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।
वर्तमान जलस्तर
03 सितम्बर 2025 को दोपहर 12 बजे अजीजगंज पुल पर गर्रा नदी का जलस्तर 147.600 मीटर दर्ज किया गया।
लोधीपुर पुल पर खन्नौत नदी का जलस्तर 144.700 मीटर रिकार्ड हुआ।
बैराज से छोड़ा गया पानी
दियूनी बैराज से 02 एवं 03 सितम्बर की रात में 6 घंटे में 54,120 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
आज पूर्वाह्न 11 बजे बैराज से गर्रा नदी में 48,058 क्यूसेक पानी पास किया जा रहा है।
इस पानी का प्रभाव 06 सितम्बर 2025 तक शाहजहांपुर में दिखने की संभावना है।
संभावित प्रभाव
गर्रा नदी का जलस्तर वर्तमान 147.600 मीटर से बढ़कर 148.800 मीटर (खतरे का निशान) के करीब पहुँच सकता है।
खन्नौत नदी का जलस्तर भी लोधीपुर पुल पर लगभग 145.750 मीटर (खतरे का निशान) तक पहुँचने की आशंका है।
जिलाधिकारी के निर्देश
सभी विभाग तत्परता एवं चौकसी बरतें।
राहत एवं बचाव दल प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय रहें।
बढ़ते जलस्तर की जानकारी लगातार जनता तक पहुंचाई जाए।
प्रभावित परिवारों को समय रहते राहत शिविरों एवं सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई।
आपातकालीन संपर्क
बाढ़ से संबंधित किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संपर्क करें –
📞 05842-351037, 05842-351038, 05842-462754, 05
842-220018
📞 टोल फ्री – 1077 (24×7 उपलब्ध)