भाजपा बूथ अध्यक्ष का शांतिभंग में चालान करने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं का खुटार थाने पर धरना शुरू
खुटार(शाहजहांपुर)क्षेत्र के गांव कढैय्या निवासी भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष हरिओम कुशवाहा को घर से बुलाकर शांति भंग में चालान करने से नाराज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंडल महामंत्री देव पटेल के नेतृत्व में खुटार थाने पर धरना शुरू कर दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक धरना प्रदर्शन समाप्त नहीं करेंगे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस तरह से पुलिस ने भाजपा बूथ अध्यक्ष हरिओम कुशवाहा का शांति भंग में चालान किया है। उसी तरह से उन सभी का भी चालान किया जाए या फिर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
साभार