upspnnews24
FOLLOW US ON
Facebook-f Youtube Whatsapp Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनिति
  • समाचार
  • स्वास्थ
  • खेल
  • यूथ
  • सामाजिक
  • अपराध
  • E-Paper
Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनिति
  • समाचार
  • स्वास्थ
  • खेल
  • यूथ
  • सामाजिक
  • अपराध
  • E-Paper
Search
Close
Search
Breaking News
जल शक्ति मंत्री का शाहजहांपुर दौरा, गर्रा नदी परियोजना का निरीक्षण*DIG सहारनपुर श्री अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन सवेरा” के अन्तर्गत बड़ी सफलता।खुटार। सेवा पखवाड़ा एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अभियान की कार्यशाला बुधवार को खुटार ब्लॉक सभागार में आयोजित की गई।इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, शादी का झांसा देकर बनाए संबंध – युवती 2 महीने की गर्भवतीनवरात्र से दीपावली तक शाहजहांपुर में लागू रहेगी धारा 163, डीएम का आदेश जारी
  • होम
  • देश-विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनिति
  • समाचार
  • स्वास्थ
  • खेल
  • यूथ
  • सामाजिक
  • अपराध
  • E-Paper
Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनिति
  • समाचार
  • स्वास्थ
  • खेल
  • यूथ
  • सामाजिक
  • अपराध
  • E-Paper

जल शक्ति मंत्री का शाहजहांपुर दौरा, गर्रा नदी परियोजना का निरीक्षण*

‎शाहजहांपुर 18 सितम्बर। उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति विभाग (सिंचाई एवं जल

Pawan Kumar by Pawan Kumar
September 19, 2025
in समाचार, होम
0
जल शक्ति मंत्री का शाहजहांपुर दौरा, गर्रा नदी परियोजना का निरीक्षण*
Spread the love

*जल शक्ति मंत्री का शाहजहांपुर दौरा, गर्रा नदी परियोजना का निरीक्षण*

*सिंचाई गेस्ट हाउस में जल शक्ति मंत्री ने की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक*

‎शाहजहांपुर 18 सितम्बर। उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति विभाग (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे, एवं ग्राम जलापूर्ति विभाग) के मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह ने
‎सदर तहसील में गर्रा नदी के दायें तट पर स्थित अजीजगंज मोहल्ला की सुरक्षा हेतु बांध पर निर्मित 06 अदद स्टड नवीनीकरण परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया एवं सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
‎निरीक्षण के समय उपस्थित स्थानीय लोगों द्वारा कराये गये परियोजना के कार्यों की सराहना की गयी एवं बताया गया कि परियोजना का कार्य कराये जाने से बाढ़ के समय सुरक्षा प्रदान हुई है। माननीय मंत्री जी को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने अवगत कराया कि ककरा पुल को लगभग 80 सेमी ऊपर उठाया जा सकता, जिसके लिए परियोजना तैयार कर ली गई है। मंत्री जी ने जल्द बाढ़ सुरक्षा हेतु आवश्यक कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। साथ ही माननीय मंत्री ने बाईपास जिला अस्पताल से निकट स्थित नहर को भी देखा।

निरीक्षण उपरान्त माननीय जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह जी द्वारा सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उ०प्र० के निरीक्षण भवन पर समीक्षा बैठक की गयी। बैठक के समय माननीय विधायक ददरौल श्री अरविन्द कुमार सिंह, माननीय जिलाध्यक्ष भाजपा श्री के०सी० मिश्रा, माननीया महानगर अध्यक्ष भाजपा श्रीमती शिल्पी गुप्ता, श्री एच०एन० सिंह मुख्य अभियन्ता (शारदा) सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह जिलाधिकारी शाहजहाँपुर, श्री एन०के० जैन अधीक्षण अभियन्ता सिंचाई कार्य मण्डल सीतापुर, अधीक्षण अभियन्ता नलकूप बरेली, श्री सुनील कुमार भास्कर अधिशासी अभियन्ता शारदा नहर खण्ड शाहजहाँपुर, श्री देवेन्द्र कुमार सहाय अधिशासी अभियन्ता राष्ट्रीय जल प्रबंध योजना शारदा नहर खण्ड शाहजहाँपुर अन्य सिंचाई विभाग के अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Tags: #khuttar #shahjahanpur #news#spn #shahjahanpur #upspn17 सीज #शाहजहांपुर। #योगी #आदित्यनाथ‎शाहजहांपुर 18 सितम्बर। उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति विभाग (सिंचाई एवं जल
Previous Post

DIG सहारनपुर श्री अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन सवेरा” के अन्तर्गत बड़ी सफलता।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gold Price


Live Gold Price by Goldbroker.com

Silver Price


Live Silver Price by Goldbroker.com
upspnnews24
  • Home
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Menu
  • Home
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Follow Us on
Facebook-f Youtube Instagram Twitter Whatsapp

UP SPN NEWS24 © 2023 | All Rights Reserved | Designed and Developed By News Portal Experts