चेयरमैन प्रतिनिधि ठा0 रवि सिंह ने पेश की मानवता
मृतक कर्मचारी की नाबालिग पुत्री को दीपावली पर किया सहयोग राशि, दिया सहयोग का आश्वासन
खुटार (शाहजहांपुर)। नगर पंचायत खुटार अध्यक्ष श्रीमती मैना देवी के प्रतिनिधि, समाज सेवी नगर खुटार के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय के0बी0 सिंह के भतीजे ठा0 रवि सिंह ने दीपावली पर्व पर पूर्व की भांति दरियादिली दिखाते हुए खुशियों व प्रकाश के पर्व पर नगर पंचायत के मृतक सफाई कर्मचारी बल्लू की नाबालिक पुत्री मनीषा को नकद सहायता राशि दी। इसके साथ ही उसके उज्ज्वल भविष्य को देखते हुए उसकी पढ़ाई के खर्च का भी आश्वासन दिया। ज्ञात हो कि ठा0 रवि सिंह अपने चाचा स्व. श्री केबी सिंह की ही तरह समाज सेवा और शोषितो, वंचितों व पीड़ितों की मदद करते आ रहे हैं। अभी कुछ दिनों पूर्व उन्होंने एक गरीब अनाथ परिवार की पुत्री का विवाह भी अपने निजी खर्चे पर कराया था और उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी भी उन्होंने ली हैं। ठा0 रवि सिंह के द्वारा किए गये कार्य की सभी वर्गों के लोग सराहना कर रहे हैं।