#सामाजिक न्याय की लौ जलाए रखना नैतिक कर्तव्य और जिम्मेदारी भी : अनुप्रिया पटेल
#बाबा साहब ने सिर्फ हमे संविधान नहीं दिया बल्कि हमें एक नई दिशा भी दी : अनुप्रिया पटेल
–#बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर जयंती पर अनुप्रिया पटेल ने पार्टी विस्तार का बिगुल फूंका
#शाहजहांपुर।अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक अनुप्रिया पटेल सोमवार को शाहजहांपुर पहुंची। यहां उन्होंने अपना दल (सोनेलाल) के प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। इसके साथ ही, भारत रत्न बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर गांधी भवन सभागार में होने वाले कार्यक्रम में अनुप्रिया पटेल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। पार्टी ने सदस्यता अभियान के लिए बाबासाहेब की जयंती का दिन तय किया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी इस घड़ी की बड़ी बेसब्री से प्रतीक्षा थी। विशिष्ट अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कहा, ‘बाबा साहब ने सिर्फ हमे संविधान नहीं दिया है बल्कि हमें एक नई दिशा दी है। आज देश का कोई ऐसा कोना नहीं जहां देश को पूजा नहीं जा रहा हो। 142 करोड़ भारतीयों के मन में बाबासाहेब की दी हुई प्रेरणा भविष्य को प्रकाशित करने का काम कर रही है। बाबासाहेब ने सामाजिक और आर्थिक लोकतंत्र अवधारणा को इस देश के समक्ष प्रस्तुत किया।सामाजिक न्याय की लौ को जलाए रखना हमारा नैतिक कर्तव्य और हम सबकी जिम्मेदारी भी है।’ उन्होंने कहा, ‘कोई भी आपराधिक टाइप का आदमी सदस्य न बनने पाए इसका आपको विशेष ध्यान रखना है। महिलाओं की समानता और अधिकार बाबा साहब की देन है। दबे-कुचले लोगों की प्रगति के मसीहा रहे हैं बाबा साहब। अपना दल (सोनेलाल) सामाजिक न्याय की अवधारणा को और मजबूत करने के लिए वर्षों से संघर्ष कर रहा है। हमने अपनी वैचारिक प्रतिबद्धताओं के साथ कभी समझौता नहीं किया। कार्यकर्ताओं का पार्टी के प्रति प्यार और स्नेह ही पार्टी को असली ऊर्जा है।’ इस दौरान बरेली और शाहजहापुर से भारी संख्या में लोगों ने पार्टी जॉइन की। मंच पर प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार पाल राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद नागेंद्र प्रताप सिंह, राष्ट्रीय सचिव गिरजेश पटेल, विनोद गंगवार, एसपी कुरील, केके पटेल, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रेखा वर्मा, राम लखन पटेल, नेता विधानमंडल दल राम निवास वर्मा, विधायक जय कुमार सिंह जैकी, जीतलाल पटेल, शफीक अहमद अंसारी, डॉ.सुरभि, एससी/एसटी आयोग के सदस्य रमेश कुंडे, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य करुणाशंकर पटेल, प्रदेश महासचिव प्यारे लाल वर्मा, प्रदेश सचिव दानिश ख़ान, महिला मंच की प्रदेश सचिव बबीता पटेल, शाजहांपुर जिलाध्यक्ष सुनील पटेल, जिला महासचिव गजेंद्र श्रीवास्तव, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नितिन पटेल प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।
Anupriya Patel अनुप्रिया पटेल